फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के कार शोरूम में लगी भीषण आग, करीब 40 गाड़ियां हुईं जलकर राख

Fri, 09 Oct 2020 09:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद के कार शोरूम में लगी आग, करीब 40 गाड़ियां जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद के प्याली चौक स्थित मारुति के शोरूम कम सर्विस सेंटर में गुरुवार आधी रात करीब 1:00 बजे भयंकर आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद वहां 14 गाड़ियां पहुंची और सुबह 5.00 बजे तक आग बुझाने का प्रयास करती रहीं। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीन मंजिला इस शोरूम में इतनी भयावह आग लगी थी कि एक-एक कर कई गाड़ियां जल गईं। इनमें नई गाड़ियां भी शामिल हैं। जबकि ज्यादातर गाड़ियां वह हैं जो ग्राहक सर्विस के लिए लाए थे।

पता चला है कि शोरूम में फायर फाइटिंग सिस्टम है, मगर मुख्य द्वार के पास ही आग लगी होने के कारण इसका प्रयोग नहीं किया जा सका। नुकसान की स्थिति अभी साफ नहीं है, मगर बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में लगभग 40 गाड़ियां जल गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें