फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर परिवार हत्याकांड: पुलिस ने बताया- आरोपी ने क्यों और कैसे दिया वारदात को अंजाम

Fri, 15 Nov 2019 05:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फरीदाबाद डॉक्टर परिवार हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद के सेक्टर-7ए में डॉ. प्रवीण मेहंदीरत्ता, पत्नी भारती, बेटी प्रियंका और दामाद सौरभ कटारिया के हत्याकांड मामले में फरीदाबाद पुलिस ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर इस केस का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी जिम ट्रेनर मुकेश ने आखिर क्यों, कैसे और कब इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

विज्ञापन


इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मुकेश एक्सरे कराने के बहाने घर में दाखिल हुआ था। उसने चोरी के इरादे से डॉक्टर परिवार की हत्या की। पुलिस ने जानकारी दी कि मुकेश घर में चोरी की नियत से दाखिल हुआ था क्योंकि वह बुरी तरह कर्ज में डूबा हुआ है।

मुकेश को कसीनो और ऑनलाइन सट्टा खेलने का बहुत शौक है और इसके चलते वह बहुत पैसा हार चुका था। वह अपनी इस आदत की वजह से बुरी तरह कर्ज में डूब चुका है।

इसी कर्ज को उतारने के लिए उसने अपने दोस्त दर्पण के घर में चोरी करने की योजना बनाई और फिर डॉक्टर परिवार के चार सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले डॉक्टर, फिर उनकी पत्नी और फिर बेटी-दामाद की हत्या की...

मुकेश ने पहले डॉक्टर प्रवीण की हत्या की, फिर उनकी पत्नी की हत्या की। जब वह घर में घुसा तो सिर्फ डॉक्टर और उनकी पत्नी घर में थे। जब वह जेवर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था तो डॉक्टर की बेटी और दामाद घर में आ गए।

पकड़े जाने के डर से मुकेश ने बेटी और दामाद का भी कत्ल कर दिया। इसके बाद वह लाखों के जेवरात लेकर अपने घर चला गया और फिर अगले दिन तक डॉक्टर के बेटे दर्पण के साथ रहा। जब उसने देखा कि पुलिस की जांच का दायरा बढ़ रहा है तो वह अपने घर पर एक चिट्ठी छोड़कर शिरडी फरार हो गया।

पुलिस ने उसे शिरडी से ही गिरफ्तार किया। पुलिस ने जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल चाकू व चोरी के गहने भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें