शहर की महिला उद्यमी दमनदीप बांगा को दिल्ली में आयोजित बिमस्टेक-सार्क वूमेन इकोनामिक फोरम में उद्योग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा के हाथों से दमनदीप को सम्मान मिला। इस सम्मान समारोह का आयोजन एसोचैम के सहयोग से कियाग या था।
दमनदीप विक्टोरा टूल्स कंपनी में डायरेक्टर हैं। इसके अलावा वे लंदन इकोनॉमिक्स की स्कॉलर रही हैं। वे उद्योग क्षेत्र में अपनी कर्मठता व नए प्रयोग के लिए जानी जाती हैं। उद्योग क्षेत्र में लड़कियों को प्रमोट करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करती है। वे अपनी कंपनी में लड़कियों को रोबोट संचालन के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने महिलाओं को रोबोटिक्स वर्क से जोड़कर इंडस्ट्रीज में मिसाल पेश की है।
फोरम में इनकी उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। इस मौके पर विभिन्न देशों की महिला उद्योगपति मौजूद थीं। इस सफलता उन्हें शहर के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने बधाई दी है। दमनदीप ने बताया कि पुरस्कार मिलने से जिम्मेवारी अधिक बढ़ जाती है। इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में लड़कियां बेहतर कर रही हैं। उन्हें अधिक स्वावलंबी बनाने की आवश्यकता है। जिससे वे इस सेक्टर में निरंतर बेहतर परिणाम दे सकें।