फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 मार्च से शुरू होगा सिटी बस का नया रूट

Wed, 05 Mar 2014 06:00 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में रोडवेज ने नहरपार यात्रियों को तोहफा दिया है। जिसके तहत सिटी बस सेवा के लिए नहरपार क्षेत्र में एक नया इंटरनल रूट तैयार किया गया है।
विज्ञापन


यह रूट बल्लभगढ़ बस डिपो से लेकर राजपुरा गांव तक होगा। इस रूट पर दो सिटी बसों को प्रतिदिन चलाया जाएगा। सिटी बस सेवा में एक अन्य रूट को शामिल किया गया है।जिसका सर्वे कर बल्लभगढ़ बस डिपो महा प्रबंधक को रूट की जानकारी दे दी गई है।

जिसके तहत बृहस्पतिवार से नहरपार के नए रूट पर सिटी बस को चलाने के आदेश जारी कर दिए गए है। इस रूट की बसें बल्लभगढ़ बस डिपो, बाटा चौक, अजरौंदा, ओल्ड फरीदाबाद, बाईपास खेड़ी पुल, भारत सिटी, हनुमान सिटी, खेड़ी मोड़, नचौली, लिंग्याज यूनिवर्सिटी, ढोंगरपुर, राजपुरा तक जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर किसके इशारे पर बंद हुआ सारन गांव में काम!

इस रूट पर एक बस सुबह 7:00 बजे बल्लभगढ़ डिपो से चलेगी। जबकि एक बस शाम 5:00 वापस बल्लभगढ़ डिपो के लिए राजपुरा से चलेगी। इस रूट पर बस चलाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी।

इसके अलावा रूट पर यूनिवर्सिटी के छात्रों की संख्या भी अधिक है। जिसे ध्यान में रखते हुए रूट को तैयार किया गया है। फिलहाल रूट को कोई नंबर नही दिया गया है। जल्द ही रूट को नंबर दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


बल्लभगढ़ बस डिपो महाप्रबंधक महिपाल सिंह ने बताया कि रूट पर टीम ने सर्वे किया था। जिसके बाद सभी स्टॉपेज को रूट में शामिल किया गया है। रूट पर लो फ्लोर बसों को चलाया जाएगा। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या को भी बढ़ा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें