फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद सिटी बसः दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और रोडवेज में ठनी

Wed, 30 Apr 2014 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और हरियाणा रोडवेज के बीच एक बार फिर ठन गई है। दिल्ली के आईएसबीटी बस अड्डे पर सिटी बसों के स्टॉपेज को लेकर विवाद सामने आया है।
विज्ञापन


आए दिन बसों के चालान काटे जा रहे हैं। इस बाबत बुधवार को बल्लभगढ़ बस डिपो ने दिल्ली में बैठने वाले अपने फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारी (एफएसओ) को शिकायत भेजी। बल्लभगढ़ बस डिपो से हर रोज 26 सिटी बसें दिल्ली आईएसबीटी जाती हैं। ये बसें आईएसबीटी के बाहर जाकर रुकती हैं और वापस बल्लभगढ़ आने के लिए सवारियां लेती हैं।

सिटी बस कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले कुछ समय से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बसों को सवारियां बिठाने के लिए रुकने नहीं दे रहे हैं। ऐसा करने पर चालान काटे जा रहे हैं। बुधवार को भी रूट पर गई एक बस का 1,100 रुपये का चालान काटा गया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उसी जगह पर अन्य राज्यों की बसों को कई घंटे खड़ा किया जा रहा है। निजी बस ऑपरेटरों को भी रुककर सवारियां लेने की अनुमति दी जा रही है। जब इस बारे में पुलिसकर्मियों से सवाल किया जाता है तो वे अपनी वर्दी का रौब दिखाते हैं।
विज्ञापन


सिटी बस के ड्यूटी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि इस माह 16 चालान हो चुके हैं। बसों के चालान से पूर्व वीडियोग्राफी जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। चालकों की कई शिकायतें आई हैं, जिसके बाद महाप्रबंधक को इसकी जानकारी दी गई है।

महाप्रबंधक महिपाल ने बताया कि शिकायत आईएसबीटी के एफएसओ को भेज दी गई है। मामले को निपटाने के लिए आला अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें