उपायुक्त विजय सिंह दहिया ने बताया कि उम्मीदवार 15 से 22 मार्च तक अपना नामांकन फार्म भर सकते है।
इसके
अलावा 26 मार्च को नामांकन की जांच की जाएगी। इसके अलावा अगर कोई
प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेना चाहता है। तो वह 26 मार्च तक अपना नाम
वापस ले सकता है।
उपायुक्त के अनुसार प्रत्याशी द्वारा नामांकन भरने के
फॉर्म की पूरी प्रक्रिया को वीडियोग्राफी करवाई जाएगी ताकि बाद में प्रशासन
पर किसी तरह का आरोप न लगाया सके।