फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सेंधमारी का ‘शतकवीर’ आरोपी फरीद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने दबोचा, जहांगीरपुरी थाने का घोषित बदमाश है आरोपी
विज्ञापन

-मॉडल टाउन में सेंधमारी का खुलासा, लाखों के गहने, लाइसेंसी रिवॉल्वर सहित अन्य सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ और मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सेंधमारी की वारदात को अंजाम देने के आरोपी 37 वर्षीय फरीद को गिरफ्तार किया है। भलस्वा डेयरी निवासी फरीद जहांगीरपुरी थाने का घोषित बदमाश है। जांच में उसके सौ से अधिक चोरी एवं सेंधमारी के मामलों में शामिल होने का खुलासा हुआ है।
जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 15 जून को मॉडल टाउन थाना पुलिस को एमसीडी कॉलोनी, आजादपुर में चोरी की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता अनिल कुमार, जो पेशे से एलआईसी एजेंट हैं, ने बताया कि वह 14 जून को परिवार सहित अमृतसर गए थे। अगले दिन पड़ोसी ने उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी दी। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट की ग्रिल टूटी हुई थी और घर का दरवाजा खुला था।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि चोर घर की अलमारी से एक लाइसेंसी रिवाॅल्वर, 13 कारतूस, लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने, लॉकर और एफडी के दस्तावेज चोरी कर ले गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक सोमिल शर्मा के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ तथा निरीक्षक अशोक गिरी के नेतृत्व में मॉडल टाउन थाना पुलिस की टीम गठित की गई।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुई पहचान
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी फरीद की पहचान की गई। 19 जून को उसे जहांगीरपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर आदर्श नगर क्षेत्र से चोरी का अधिकांश सामान भी बरामद कर लिया गया।
ये सामान हुए बरामद
बरामद सामान में एक लाइसेंसी रिवाॅल्वर, 12 कारतूस, सोने की चेन, अंगूठियां, हार, बालियां, नथ, चांदी की पायल, चूड़ियां, बिछिया, सिक्के, तगड़ियां, कमरबंद, मोती, पत्थर तथा एफडी दस्तावेजों सहित टूटा हुआ लॉकर शामिल है।
विज्ञापन

रेकी कर अंजाम देता था वारदात
पूछताछ में फरीद ने बताया कि वह वारदात से पहले इलाके की रेकी करता था और ऐसे घरों को निशाना बनाता था, जिनके निवासी बाहर गए होते थे। वह सेंधमारी के औजार अपने साथ रखकर अकेले ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें