फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पंखे को देखने के लिए उमड़ रही भीड़, जानिए कीमत के अलावा क्या है खास

Fri, 29 Jul 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लगा पंखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक पंखा इन दिनों यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हवा से ज्यादा इस पंखे को देखने की लोगों में ललक है। यात्री इस पंखे के नीचे ठंडक महसूस करने नहीं इसे देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


नई दिल्ली स्टेशन पर लगा यह सीलिंग फैन आकर्षण का केंद्र बने भी क्यों ना? इसमें कुल छह पत्तियां (ब्लेड) लगी हैं। एक-एक पत्ती का व्यास 7.2 मीटर है।

इसके एक ब्लेड की लंबाई 23.2 फिट है। पंखे में 1.5 किलोवाट का मोटर लगा है। आकर्षण का केंद्र बना यह पंखा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वेटिंग एरिया में लगाया गया है। 
विज्ञापन

भारतीय रेल के चुनिंदा प्रमुख स्टेशनों पर लगाने की योजना

रेलवे स्टेशन पर लगा पंखा - फोटो : अमर उजाला
यह पंखा अपनी तेज हवा में यात्रियों को पूरी ठंडक भी दे रहा है। रेलवे अधिकारी बताते हैं कि अभी इस पंखे को ट्रायल के रूप में लगाया गया है।

इसके सफल रहने और यात्रियों की बेहतर प्रतिक्रिया मिलने पर इसे भारतीय रेल के चुनिंदा प्रमुख स्टेशनों पर लगाया जाएगा। एक पंखे को खरीदने और लगाने में चार लाख रुपये की लागत आई है।

यात्रियों का कहना है कि पंखे की हवा में काफी ठंडक है। स्टेशन पर लगे अन्य पंखों से आने वाली हवा नीचे तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाती है। पूरे वेटिंग एरिया को कवर करने के लिए एक पंखा ही काफी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें