फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर गायक ने लिखा जुनैद के लिए गीत- ‘पहलू को इंसाफ नहीं, जुनैद को मार दिया’

Tue, 04 Jul 2017 10:40 AM IST
यूनुस अलवी/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
junaid murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलवर में पहलू हत्याकांड पर गाना बनाने वाले मेवात के मशहूर गायक अरशद खान बीसरू ने जुनैद हत्याकांड पर एक ऑडियो-विडियो गाना तैयार किया है। उनके गाने के बोल कुछ इस तरह हैं।
विज्ञापन


‘पहलू को इंसाफ नहीं और जुनैद को मार दिया। गौर करो कुछ मोदी-खट्टर यह कैसा इंसाफ किया’ गायक अरशद खान बीसरू ने बताया कि उनका यह गाना 4 मिनट 55 सेकेंड का है।

यह गजल है, जिसमें पहलू हत्याकांड, अखलाक हत्या कांड और जुनैद हत्याकांड का जिक्र किया गया। वहीं गाने में मेवात के राजा हसन खां मेवाती द्वारा राणा सांगा के साथ मिलकर देश की खातिर बाबर से युद्ध किया था, इस बात का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गजल के माध्यम से बताया कि मेवाती वतन परस्त हैं, इन पर जुल्म करना बंद करो। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह एक और ऑडयो-वीडियो लेकर आने वाले हैं। जिसमें गोहत्या के नाम पर देश में हो रही हत्याओं के आरोपी अभी भी फरार हैं और जिनको सरकार का संरक्षण प्राप्त है, इस बात का जिक्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें