8000 करोड़ की मनी लॉंड्रिंग रैकेट मामले में गिरफ्तार मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल की न्यायिक हिरासत सोमवार को अदालत ने 14 दिन के लिए बढ़ा दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजेश अग्रवाल को 23 मई को गिरफ्तार किया था।
ईडी के मुताबिक, सीए पर एक बड़े राजनेता की बेटी व दिल्ली के दो कारोबारी भाइयों के काले धन को फर्जी कंपनियों में निवेश करवाकर सफेद करवाने का आरोप है। पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय पांडे ने राजेश अग्रवाल की न्यायिक हिरासत सोमवार को 17 जुलाई तक बढ़ा दी।
ईडी के मुताबिक राजेश अग्रवाल पर फर्जी कंपनियों के जरिये काले धन को सफेद करवाने का आरोप है। इस मामले में अब तक 95 फर्जी कंपनियों का पता चला है जिनके जरिए आरोपी ने 62 करोड़ से ज्यादा निवेश करवाए।
एजेंसी ने यह भी कहा कि आरोपी ने जैन बंधुओं संजय व वीरेंद्र के करोड़ों रुपये फर्जी रियल एस्टेट कंपनी जगत प्रोजेक्ट लिमिटेड में निवेश करवाए।