फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानी-मानी महिला वकील के साथ छेड़छाड़, सिगरेट पीने को लेकर शुरू हुई थी बहस

Mon, 15 Apr 2019 10:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
विज्ञापन

लोदी कॉलोनी में स्थित लोधी होटल में शनिवार रात दिल्ली की जानी-मानी महिला वकील के साथ छेड़छाड़ व बदतमीजी की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले में होटल के वार टेंडर अजय कुमार (30) की तलाश की जा रही रही है।  होटल में देर रात पार्टी क्यों चल रही थी, इसकी भी जांच हो रही है।

पुलिस के अनुसार, लाजपत नगर में रहने वाली महिला वकील शनिवार रात को होटल में आयोजित एक पार्टी में गई थीं। रात करीब दो बजे वह होटल के दो इलेक्ट्रिक क्लब में सिगरेट पी रही थीं।

विज्ञापन

बार टेंडर ने उन्हें सिगरेट पीने से मना किया। उसका कहना था कि क्लब में सिगरेट पीने की अनुमति नहीं है। इससे होटल में आग लग सकती है। बताया जा रहा है कि ये बात वकील ने शोर-शराब के कारण सुनी नहीं।

इसके बाद बार टेंडर अजय कुमार ने वकील के हाथ से सिगरेट छीनकर नीचे फेंक दी। वकील का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ बदतमीजी व छेड़छाड़ भी की। इसके बाद होटल में हंगामा खड़ा हो गया और रात करीब ढाई बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें