लोदी कॉलोनी में स्थित लोधी होटल में शनिवार रात दिल्ली की जानी-मानी महिला वकील के साथ छेड़छाड़ व बदतमीजी की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
मामले में होटल के वार टेंडर अजय कुमार (30) की तलाश की जा रही रही है। होटल में देर रात पार्टी क्यों चल रही थी, इसकी भी जांच हो रही है।
पुलिस के अनुसार, लाजपत नगर में रहने वाली महिला वकील शनिवार रात को होटल में आयोजित एक पार्टी में गई थीं। रात करीब दो बजे वह होटल के दो इलेक्ट्रिक क्लब में सिगरेट पी रही थीं।