कस्बा अनूपशहर में बालिग बहन के साथ नाबालिग लड़की की शादी करवा रहे परिजनों की कोशिश को बाल कल्याण समिति की टीम ने नाकाम कर दिया। शादी रुकवा कर नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है।
बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. भूपेंद्र सिंह और डॉ. सुचिता सिंह ने बताया कि बुधवार को एक कॉल आई थी कि अनूपशहर कस्बे में दो नाबालिग बहनों की शुक्रवार को शादी हो रही है।
इस मामले से एसएसपी मुनिराज जी. को अवगत करवाया गया। उनके आदेश पर पुलिस बताए गए पते पर पहुंची। मगर, पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। दरअसल, परिजनों ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर दोनों लड़कियों के बालिग होने का दावा जता दिया।