फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती था परिवार, चोरों ने घर कर दिया साफ 

Mon, 19 Oct 2020 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विवेक विहार इलाके के विज्ञान विहार में पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया। चार सदस्यों वाला पूरा परिवार इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो गया। बंद घर का ताला तोड़ चोर घर में रखा पौने दो लाख नकद, लाखों के जेवर और अन्य कीमती सामान ले उड़े। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर परिवार का सदस्य घर पहुंचा तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। घर से कीमती सामान गायब थे। 

विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को देकर पीड़ित वापस अस्पताल चला गया। शनिवार को पीड़िता समुन माथुर की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक समुन माथुर (71) परिवार के साथ विज्ञान विहार में रहती हैं। सुमन अविवाहित हैं। उनके साथ भाई विजय माथुर, बहन रीता माथुर के अलावा भांजी मीनाक्षी माथुर हैं। पिछले कुछ दिनों से विजय की तबीयत खराब चल रही थी। उनके फेफड़ों में संक्रमण था। इसकी वजह से वह शांति मुकुंद अस्पताल में भर्ती थे। इस बीच 5 अक्तूबर को रीता और मीनाक्षी की तबीयत खराब हो गई। सुमन ने रीता, मीनाक्षी और खुद का कोविड टेस्ट करवाया तो सभी पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद तीनों अगले ही दिन शांति मुकुंद अस्पताल में भर्ती हो गए।
विज्ञापन


12 अक्तूबर को विजय की तबीयत कुछ ठीक हुई तो वह अपने घर आधार कार्ड लेने पहुंच गए। घर के ताले टूटे हुए थे। अलमारी का सारा सामान भी बिखरा हुआ था। घर से पौने दो
लाख कैश, लाखों के जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब था। विजय ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शनिवार को बाकी सदस्य घर पहुंचे। इसके बाद सुमन का बयान लेकर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें