फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति और दो बेटों को कुल्हाड़ी से काटा, सामने आई ऐसी वजह जानकर सकते में आई पुलिस

Thu, 01 Feb 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हत्या के घर के बाहर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल दहला देने वाली वारदात में दंपति और दो बेटों की घर में सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। दो बच्चों ने छिपकर जान बचाई। इनमें एक बच्ची इस हत्याकांड की चश्मदीद है। उसी के बताने पर पड़ोसी युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई। 
विज्ञापन


आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी मां व बड़े भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की शुरुआती छानबीन में पता चला कि पड़ोसी ने अपने परिवार की किसी महिला से अवैध संबंध में इतनी बड़ी वारदात कर डाली। एडीजी, डीआईजी, एसपी ने भी मौका मुआयना किया। खोजी कुत्ता घटनास्थल से पड़ोसी के घर तक गया। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के कताई मिल इलाके (छोटा डेरा) में सामूहिक हत्याकांड बुधवार तड़के हुआ। महादेव यादव (45) अपनी पत्नी चुन्नी (40), 10 वर्षीय पुत्र पवन, 9 वर्षीय पुत्र राजकुमार उर्फ लक्का, 15 वर्षीय पुत्र अवध नरेश उर्फ राजा और सात वर्षीय पुत्री रान्शी के साथ सो रहे थे। 
विज्ञापन


तड़के दो बजे घर के पीछे की दीवार फांदकर आए बदमाश ने कुल्हाड़ी से वार कर महादेव को मौत के घाट उतार दिया। बचाने आई पत्नी चुन्नी को भी मार डाला। इनकी चीखें सुनकर भागने का प्रयास कर रहे पुत्र पवन व राजकुमार की भी हत्या कर दी। 

पुत्र अवध नरेश और पुत्री रान्शी ने छिपकर जान बचाई। महादेव और उनकी पत्नी अलग-अलग चारपाइयों पर बरामदे में सोए थे। मारे गए दोनों पुत्र कमरे में सो रहे थे। रान्शी ने भैंस के पीछे छिपकर पूरी वारदात देखी।

हमलावर के भाग जाने के बाद वह हिम्मत जुटाकर घर के सामने रहने वाली भाभी उर्मिला के घर पहुंची और पूरी घटना बताई। उर्मिला ने पति मुन्नीलाल और पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोस में रहने वाले मृतक के भाई रघुनंदन ने यूपी-100 को सूचना दी। 

सुबह साढ़े पांच बजे सीओ राघवेंद्र सिंह और कोतवाल शशि कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, एसपी शालिनी तथा एएसपी भारतलाल कुमार आ गए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

चश्मदीद गवाह रान्शी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ गोलू यादव पुत्र शारदा यादव के घर और अन्य संभावित अड्डों पर दबिश दी, पर वह हाथ नहीं लगा। पुलिस ने गोलू की मां देवा और बड़े भाई अनिल उर्फ राजू को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को गोलू के घर से एक बक्से में रखी दो कुल्हाड़ियां मिलीं। पुलिस के मुताबिक, हत्या में इन्हीं कुल्हाड़ियों का इस्तेमाल हुआ। दोनों कुल्हाड़ियां धोकर रखी गई थीं। फोरेंसिक टीम ने जमीन और कपड़ों में लगे खून के नमूने सील किए। 

इलाहाबाद से डाग स्क्वायड बुलाया गया। खोजी कुत्ता घर के अंदर देर तक घूमने के बाद सीधे गोलू के घर आया फिर हत्यारोपी के भागने वाले रास्ते पर कुछ दूर जाकर रुक गया।

कोतवाल शशि कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई रघुनंदन ने अमित उर्फ गोलू के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। महादेव दूध का कारोबार करते थे। आरोपी गोलू जेवरों की मरम्मत आदि का काम करता है। 

दोपहर को इलाहाबाद से एडीजी/आईजी जोन एसएन सांवल ने डीआईजी और एसपी के साथ मौका मुआयना किया। कोतवाल के मुताबिक गांववालों में भी यह चर्चा रही कि गोलू ने अपने परिवार की किसी महिला व महादेव में अवैध संबंध के शक में वारदात की है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें