फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वालों ने छोड़ा साथ तो युवक ने कर ली खुदकुशी

Sun, 04 Jan 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अस्तौली गांव में देवराज उर्फ भोलू (22) ने शुक्रवार रात तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। युवक पर दनकौर समेत अन्य थानों में लूट और चोरी के पांच मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन


डेढ़ माह पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। आपराधिक प्रवृत्ति के चलते परिजनों ने उससे दूरी बना ली थी और उसे छोड़कर दिल्ली में रहने लगे थे। इसी के चलते युवक ने तनाव में यह कदम उठा लिया।

सीओ ओपी त्रिपाठी ने बताया कि  अस्तौली गांव निवासी नरोत्तम सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। वह अपने बेटे देवराज की आपराधिक छवि के चलते उससे नाराज रहते थे। वह मुकदमों में भी देवराज का सहयोग नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन


इस बात से वह मानसिक रूप से तनाव में आ गया था। शादीशुदा बहन गांव के घर आई थी। शुक्रवार रात भोलू अपने कमरे का दरवाजा बंद कर सोने गया। बताया गया है कि रात करीब एक बजे उसने तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

गोली की आवाज सुनकर बहन जाग गई और पड़ोसी भी आ गए। काफी बुलाने पर भी जब भोलू की आवाज सुनाई नहीं दी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा तो भोलू का शव जमीन पर पड़ा था और पास में ही तमंचा पड़ा था। पोस्टमार्टम के बाद शाम को पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। भोलू के चाचा राजवीर सिंह ने इस संबंध में तहरीर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें