फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों को खाना देने से नाराज युवक ने व्यक्ति को मार डाला

Thu, 25 Jun 2020 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • आरोपी युवक को देखकर भौंकते थे कुत्ते, युवक बुजुर्ग से कुत्तों को खाना खिलाने की बात पर उलझा 
  • बाद में सीने में घोंप दिया चाकू, इलाज के दौरान 57 साल के शख्स ने तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया... - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़गंज में 57 साल का एक शख्स कुत्तों को खाना खिलाता था। यह बात इलाके के रहने वाले एक युवक को बेहद नापसंद थी। रविवार को उसका पीड़ित बृज मोहन से झगड़ा हुआ तो युवक ने उनके सीने में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन


पीड़ित बृज मोहन को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बुधवार को आरोपी अजय उर्फ प्रह्लाद (22) को गिरफ्तार कर लिया है। प्रह्लाद ने पुलिस को बताया है कि इलाके के कुत्ते उसे देखकर भौंकते थे। बृज मोहन उन कुत्ते को खाना खिलाता था। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि बृज मोहन परिवार के साथ जनरल मार्केट, पहाड़गंज में रहते थे। पेशे से बृज मोहन कार चालक थे। पिछले काफी समय से वह मोहल्ले के आवारा कुत्तों को खाना खिलाते थे। लॉकडाउन के दौरान भी उसका यह सिलसिला जारी रहा। 
विज्ञापन


वहीं आरोपी प्रह्लाद भी इलाके में रहता है और डीजे का काम करता है। अक्सर आवारा कुत्ते उसे देखकर भौंकते थे। यह बाद उसे पसंद नहीं थी। प्रह्लाद को लगता था कि बृज मोहन के खाना खिलाने की वजह से ही कुत्ते उस पर भौंकते हैं। रविवार रात करीब 10.10 बजे महावीर स्वामी पार्क में बृज मोहन कुत्तों को खाना खिला रहा था।

इस बीच वहां प्रह्लाद पहुंचा और उसका बृज मोहन से झगड़ा होने लगा। कहासुनी के बाद वह चला गया। कुछ देर बाद दोबारा वहां पहुंचा और उसने बृज मोहन के सीने में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 

बृज मोहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मरने से पूर्व उसका बयान भी ले लिया। मंगलवार को बृज मोहन की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी सब्जी मंडी कृष्णा मार्केट पहाड़गंज इलाके से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हमले का यही कारण बताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें