जीआरपी थानाक्षेत्र के लकड़पुर फाटक के पास दिल्ली से मथुरा की ओर जा रही पश्चिम एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान जिला कटिहार बिहार निवासी सुनील राय के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि वह पंजाब के लुधियाना शहर में अपने जीजा बीरु के साथ रहता था और वहीं काम करता था। उसके पास से बिहार के बरसोई स्टेशन की टिकट व पहचान पत्र मिला जिससे उसकी पहचान हो सकी है।
घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।