फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटीई की वर्दी पहन कर करने लगता था टिकट की जांच, रेलवे टीम ने धरदबोचा

Mon, 17 Dec 2018 06:18 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

फरीदाबाद और नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन में यात्रियों का टिकट जांचने वाले एक फर्जी यात्रा टिकट परीक्षक(टीटीई) को पकड़ा गया है। रेलवे अधिकारियों ने उसे पकड़कर जीआरपी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रेलवे मंत्रालय को शिकायत मिली थी कि फरीदाबाद और नई दिल्ली के बीच एक फर्जी टीटीई यात्रियों के टिकट की जांच करता है और उनसे उगाही करता है। शिकायत के बाद रेलवे अधिकारियों की एक टीम गठित की गई। टीम ने शनिवार रात फरीदाबाद व नई दिल्ली के बीच चलने वाली कोसी कलां-नई दिल्ली ईएमयू में जांच की।

टीम को एक व्यक्ति टीटीई की वर्दी पहन कर टिकट की जांच करते हुए दिखा। अधिकारियों ने उसे रोककर परिचय पत्र दिखाने को कहा लेकिन आरोपी धक्का-मुक्की करते हुए वहां से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उसके पास से एक रसीद बुक, किराए की सूची और फर्जी पहचान पत्र मिला। जांच में पता चला कि जिस नंबर की रसीद बुक उसके पास से मिली है, इसके गायब होने की शिकायत वर्ष 2016 में टीम अधिकारी पीके दहिया ने की थी। जबकि परिचय पत्र उत्तर मध्य रेलवे झांसी से जारी हुआ है।  

अधिकारियों ने आरोपी को नई दिल्ली जीआरपी के हवाले कर दिया। पुलिस ने एक अधिकारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनीपत के राजीव नगर निवासी हरदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें