फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध धर्म गुरु के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर अनुयायियों से की जा रही ठगी

Mon, 27 Apr 2020 11:08 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बौद्ध धर्म गुरु क्यबजे लिंग रिंपोछे के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर उनके अनुयायियों से आर्थिक मदद के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इस बाबत दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


हालांकि गुरु की वेबसाइट के जरिए लोगों को जानकारी देकर सावधान रहने की अपील की गई है। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बौद्ध धर्म के गुरु लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में ठहरे हुए हैं। उनके सचिव ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। 

शिकायत में कहा गया है कि गुरु के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर उनके अनुयायियों से आर्थिक मदद मांगी जा रही है। शिकायत के मुताबिक इस तरह की हरकत कई महीनों से की जा रही है, लेकिन लॉकडाउन में आरोपियों ने अपनी गतिविधि बढ़ा दी है। आरोपी बौद्ध धर्म के गुरु के नाम और उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें