फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में नकली आरओ फिल्टर बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश, मालिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-फैक्टरी से 2,900 से अधिक जाली आरओ बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से नकली आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) वाटर प्यूरीफायर फिल्टर बनाने और भंडारण करने वाली एक फैक्टरी-सह-गोदाम का पर्दाफाश उसके मालिक शाहीन बाग निवासी मोहम्मद तबरेज को गिरफ्तार किया है। उसे दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में स्थित एक परिसर पर छापेमारी में पकड़ा। छापे के दौरान विभिन्न नामी ब्रांडों के नाम से तैयार किए गए 2,900 से अधिक नकली आरओ फिल्टर बरामद कर जब्त किए हैं।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि शाखा में तैनात इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी की टीम को सूचना मिली थी कि उक्त फैक्टरी से नकली आरओ फिल्टर का निर्माण, भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने 27 मई को परिसर में छापा मारा। छापेमारी के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में नकली आरओ फिल्टर, मेम्ब्रेन और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल नामी ब्रांडों के नाम से उत्पाद तैयार कर उनकी पैकिंग और बाजार में वितरण के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पता चला कि बिहार के नालंदा जिले का मूल निवासी तबरेज 2011 में दिल्ली आया था। पुलिस ने बताया कि वह पहले बैटरी कारोबार से जुड़ा हुआ था और बाद में उसने आरओ सिस्टम की सर्विसिंग का काम सीखा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने करीब आठ से नौ महीने पहले पुल प्रह्लादपुर क्षेत्र में किराये के एक परिसर में यह फैक्टरी स्थापित की थी, जहां पर नकली आरओ फिल्टर तैयार किए जा रहे थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नकली उत्पादों की आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी तथा इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें