फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या! 'आरबीआई की महिला अफसर' ने युवक को ठगा

Mon, 12 May 2014 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में महिला ने एक युवक को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की अधिकारी बताकर 15 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया।
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। नखड़ौला गांव के युवक ने उमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के पास तीन अप्रैल को एक कॉल आया। फोन करने वाली महिला ने अपना परिचय आरबीआई की फॉरेन एक्सचेंज विभाग की चीफ जनरल मैनेजर कविता शर्मा के रूप में दिया।

उसे बताया कि कोला कोला कंपनी की तरफ से जारी लॉटरी में एक 1.80 करोड़ रुपये इनाम निकले हैं। फिर उसके मांगने पर युवक ने अपने एचडीएफसी बैंक की सारी डिटेल और नेटबैकिंग डिटेल उसे दे दी।
विज्ञापन


चार अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक महिला अधिकारी ने उसके अकाउंट से नेट बैकिंग के जरिए 14 .90 लाख  रुपये निकाल लिए। साथ ही आश्वासन दिया कि उसके अकाउंट में पैसे वापस आ जाएंगे।

इसके बाद उसने फिर 2.10 लाख रुपये बैंक ट्रांजेक्शन चार्ज के रुपये में मांगने की डिमांड की। पर युवक ने यह देने से मना कर दिया। फिर पीड़ित को आरबीआई के आईकार्ड की कॉपी स्कैन कर मेल किया गया। लेकिन युवक फिर भी नहीं माना।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह उसने पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल को इसकी लिखित शिकायत दी। जांच के बाद रविवार शाम को महिला कविता शर्मा के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि महिला अभी भी पीड़ित के संपर्क में है। वह अपने व्यक्तिगत नंबरों से लगातार फोन कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खेड़कीदौला थाना पुलिस के अलावा सीआईए यूनिट उन नंबरों को ट्रेस कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें