फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से निकले 500-500 के नकली नोट, दस हजार में से नौ हजार के नोट थे जाली

Tue, 08 May 2018 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
fake note - फोटो : जी पॉल
दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में लगे एटीएम से नकली नोट निकलने का मामला सामना आया है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के सामने लगे एटीएम से 500-500 के नकली नोट निकले।पीड़ित एनडीएमसी का कर्मचारी है। पुलिस नोट जब्त कर मामले की जांच कर रही है। सोमवार शाम ड्यूटी के बाद एनडीएमसी कर्मी प्रमोद कुमार व रवि दत्त नोएडा स्थित घर जा रहे थे। (सभी फोटो- जी पाल/अमरउजाला)
 
 
विज्ञापन

एक नोट को छोड़कर सभी नकली मिले

2 of 5
fake note - फोटो : जी पॉल
प्रेस क्लब के नजदीक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम देखकर रवि दत्त ने पैसे की जरूरत बताई। इसके बाद दोनों ने एटीएम से दस हजार रुपये निकाले। नकदी हाथ में आने पर 500 का एक नोट जला हुआ दिखा
विज्ञापन

3 of 5
fake note - फोटो : जी पॉल
इससे दोनों को आशंका हुई और उन्होंने सभी नोटों की जांच की। प्रमोद कुमार ने बताया कि 100-100 के पांच नोट व पांच सौ के एक नोट को छोड़कर सभी नकली मिले। गार्ड से इसकी शिकायत करने पर उसने नोट बदलवाने की बात कही, लेकिन बाद में मुकर गया। इसके बाद दोनों पीड़ितों ने पीसीआर को कॉल की।

 

4 of 5
fake note - फोटो : जी पॉल
एटीएम पर तैनात गार्ड ने बताया कि दोनों नोट निकालने एटीएम के अंदर गए थे। लौटने पर उन्होंने नकली नोट होने की बात कही। उसे नहीं पता कि नोट नकली नोट कहां से आए। इस पर प्रमोद ने गुस्से में कहा कि नकली नोट उनके पास कहां से आ सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
500 रुपए के नोट
इसके बाद गार्ड से कहासुनी के बाद दोनों ने पीसीआर कॉल की। पुलिस ने नोट जब्त कर लिए है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इससे पता चलेगा कि नकली नोट एटीएम में कहां से आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें