pcr bike accident
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, मरने वाले छात्रों की पहचान गांव जेठरी सोनीपत निवासी अमरजीत सिंह (20) और आगरा के डिफेंस कॉलोनी निवासी नरेंद्र चौधरी (24) के रूप में हुई है। दोनों मुखर्जी नगर स्थित कोचिंग सेंटर में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और वजीराबाद में रहते थे। पुलिस के अनुसार, दोनों छात्र शनिवार रात दो बाइकों पर दो अन्य दोस्तों के साथ सोनीपत के मुरथल स्थित ढाबे पर पराठा खाने के लिए निकले थे।