फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी बनाते थे भारत का फर्जी पासपोर्ट

Thu, 03 Apr 2014 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फर्जी पासपोर्ट व वीजा बनाने वाले नाइजीरियन लोगों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस नाइजीरियन गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारत में अवैध रूप से रहने वाले अफ्रीकन मूल के लोगों का फर्जी अफ्रीकन पासपोर्ट व भारतीय वीजा बनाते थे। आरोपियों के कब्जे से काफी मात्रा में फर्जी पासपोर्ट व वीजा बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


स्पेशल सेल उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार मार्च महीने के आखिर में सूचना मिली थी कि दो नाइजीरियन केल्विन उर्फ ईबॉय और इबिटोरोको मेलविल्ले फर्जी पासपोर्ट व वीजा रैकेट चला रहे हैं। पुलिस टीम ने सेक्टर 13 व तीन, द्वारका में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

इनके कब्जे से घाना केखाली पासपोर्ट, नाइजीरियन के चार भरे हुए पासपोर्ट, दक्षिण अफ्रीका केतीन खाली पासपोर्ट और एक भारत का बिजनेस वीजा बरामद किया गया है। इनके अलावा इनकेघर से भी भारी मात्रा में खाली और भरे हुए पासपोर्ट व पासपोर्ट आदि बनाने का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये काफी समय से इस रैकेट को चला रहे थे। ये भारत में अवैध रूप से रहने वाले अफ्रीकन देशों के लोगों का फर्जी पासपोर्ट वीजा बनाते थे। पुलिस ने इनसे पूछताछ के बाद इनके तीसरे साथी मार्टिंस को जनकपुरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। इनकेकुछ साथी तमिलनाडु में इस रैकेट को चला रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें