फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान खाली कराने को बना फर्जी आईएएस, बैच और कैडर पूछने पर फंसा

Wed, 09 Jan 2019 07:11 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
fake IAS ( - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने दस दिन के भीतर एक और फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया है। इस बार आरोपी सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित दुकान खाली कराने के लिए फर्जी आईएएस (इनकम टैक्स चीफ कमिश्नर) बनकर पुलिस पर दबाव बना रहा था। पुलिस ने पूछताछ व पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से फर्जी पहचान पत्र व विजिटिंग कार्ड भी बरामद किए हैं।   

विज्ञापन


एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि फर्जी आईएएस अभय बहल, नोएडा के सेक्टर 15 ए में परिवार के साथ रहता है। सोमवार को वह दफ्तर पहुंचा। उसने कहा कि वह इनकम टैक्स चीफ कमिश्नर है। उसने मिनिस्टरी ऑफ फाइनेंस, भारत सरकार का एक आईडी कार्ड और आईएएस का विजिटिंग कार्ड भी दिखाया।

अभय बहल ने कहा कि सूरजपुर साइट 4 में उसकी एक दुकान है। किराएदार दो साल से न तो उन्हें किराया दे रहा है और न ही दुकान खाली कर रहा है। आरोप है कि अभय बहल उन पर पुलिस फोर्स भेजकर दुकान खाली कराने का दबाव बनाने लगा। इससे पहले आरोपी सूरजपुर कोतवाली पुलिस पर भी इसी तरह का दबाव बना चुका था।  
विज्ञापन


बैच और कैडर पूछने पर फंसा 
एसपी विनीत जायसवाल ने संशय होने पर उसका कैडर और बैच पूछ लिया। उसने बताया कि वह दिल्ली कैडर और 2001 बैच का आईएएस है। इस पर आरोपी फंस गया। बताया गया है कि इनकम टैक्स विभाग में आईआरएस अधिकारी होते हैं। एसपी देहात ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस से पूरी छानबीन कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करा दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें