फरीदाबाद के दूसरे के खाते में रुपये भेजने वाली रिसाइकिलर विन मशीन से यदि नकली नोट भेजने की कोशिश की गई तो मशीन उसको जब्त कर लेगी। मशीन में ऐसे सेंसर लगाए गए हैं जो नोटों की गड्डी में नकली नोट की पहचान कर लेगी।
ये व्यवस्था यहां एनआईटी के जे ब्लॉक में बैंक ऑफ बड़ौदा में की गई है। यही नहीं उक्त मशीन कटे-फटे और लिखे गए नोटों को भी स्वीकार नहीं करेगी। अभी तक शहर में केवल दो मशीनें लगाई गई हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक वीएम बोरदिया ने बताया कि ब्रांच में लगाई गई रिसाइकिलर विन मशीन के जरिये दूसरों के खाते में भेजे जाने वाले रुपये में नकली नोट खप नहीं पाएंगे।