फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः अगले चार दिन सड़कों पर दिखेगा प्रत्याशियों का मेला

Fri, 17 Jan 2020 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिसोदिया दाखिल कर चुके हैं नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली की सड़कों पर अगले चार दिनों तक सियासी मजमा दिखेगा। नामांकन केंद्रों के नजदीक पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशियों समेत उनके समर्थकों की भीड़ जुटेगी। रविवार को छोड़ दिल्ली विधानसभा चुनाव के नामांकन के लिए महज चार कार्य दिवस ही बचे हैं। माना जा रहा है कि इन दिनों में बड़ी संख्या में चुनाव लड़ने को तैयार नेता अपना नामांकन करेंगे। सबसे ज्यादा भीड़ सोमवार व मंगलवार को होने का अंदाजा है।
विज्ञापन


दरअसल, 14 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अभी तक सिर्फ 23 उम्मीदवारों ने ही पर्चा दाखिल किया है। इसमें आम आदमी पार्टी के सिर्फ दो उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, भाजपा और कांग्रेस की अभी सूची नहीं आई है। दूसरी तरफ नामांकन प्रक्रिया 21 जनवरी की शाम 3 बजे तक ही चलेगी। 

चुनाव से जुड़े अधिकारी के मुताबिक, 2015 के विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 14 से 21 जनवरी थी। आखिरी दिन 539 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल कराया था और कुल 935 उम्मीदवारों के नामांकन चुनाव आयोग को मिले थे, जिनमें से 673 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इस बार भी कमोबेश यही हालात होने हैं। 
विज्ञापन


पिछली बार भी तीन दिन थे सुस्त
चुनाव आयोग के अनुसार नामांकन के लिए शुक्रवार, शनिवार, सोमवार और मंगलवार का ही समय बचा है। वर्ष 2015 में नामांकन प्रक्रिया के शुरुआती तीन दिनों में 20 पर्चे ही दाखिल हुए थे। जबकि 20 और 21 जनवरी 2015 को आखिरी दो दिन में सबसे ज्यादा 70 फीसदी नामांकन भरे गए थे। 

 पश्चिमी जिले से अब तक एक भी नहीं
दिल्ली में 11 जिलों के तहत 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, लेकिन 11 में से 10 जिलों में कुछेक नामांकन हुए हैं। जबकि पश्चिमी जिले में तीसरे दिन भी रिटर्निंग अधिकारी प्रत्याशियों के इंतजार में बैठे रहे। बृहस्पतिवार को पूर्वी जिले में दो, उत्तरी में तीन, दक्षिणी पूर्वी में एक, उत्तरी पूर्वी में तीन, दक्षिणी में एक और दक्षिणी पश्चिमी जिले में दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। 

इस बार नामांकन में कांग्रेस पीछे
वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में जब नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई तो पहले तीन दिन के भीतर कांग्रेस के दो और आम आदमी पार्टी के तीन प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर चुके थे। भाजपा के प्रत्याशियों ने आखिरी दिनों में नामांकन किया था। जबकि इस बार देखें तो नामांकन में कांग्रेस पीछे दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


वर्ष 2015 के चुनाव पर नजर
- नामांकन प्रक्रिया :  14 से 21 जनवरी
- शुरुआती तीन दिन: 20 नामांकन
- आखिरी दिन नामांकन- 539
- कुल नामांकन- 935
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें