फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल तो नहीं आपकी शर्ट: दिल्ली में बिक रहीं Levi-Tommy जैसे बड़े ब्रांड्स के नकली कपड़े, फैक्टरी का भंडाफोड़

Thu, 08 Jan 2026 06:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Fraud: दिल्ली में डीआईयू ने अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स कंपनियों के नाम की नकली शर्ट बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा किया। पुलिस ने फैक्टरी मालिक राजीव नागपाल को गिरफ्तार किया। ट्रेडमार्क एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
ब्रांडेड शर्ट बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम जिला की डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टिगेशन यूनिट (डीआईयू) ने ब्रांडेड कंपनी नकली शर्ट बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा किया है।टोडापुर में चल रही फैक्टरी पर छापा मारकर पुलिस ने काफी मात्रा में नकली शर्ट बरामद किए हैं। पुलिस ने फैक्टरी मालिक राजीव नागपाल को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शर्ट पर आरोपी जारा, यूएसपीए और लेवीस के टैग लगाकर बेच रहा था। पुलिस आरोपी मालिक से पूछताछ कर मामले की छानबीन और धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स कैल्विन क्लीन, जारा, टॉमी हिलफिगर, लेवी स्ट्रॉस एंड कंपनी और यूएसपीए के प्रतिनिधियों की शिकायत पर की गई है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने शिकायत में पश्चिम दिल्ली में बड़े पैमाने पर नामी कंपनी के नाम से नकली कपड़ों के निर्माण और बिक्री करने का आरोप लगाया था। 

शिकायत पर पुलिस ने ट्रेड मार्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टिगेशन यूनिट (डीआईयू) को सौंपी गई। एसीपी विजय सिंह की देखरेख में टीम ने मामले की जांच की। जिसमें पता चला कि अवैध फैक्टरी टोडापुर में चल रही है। 

7 जनवरी को पुलिस टीम ने टोेडापुर स्थित एक इमारत पर छापेमारी की। जहां से 1,050 नकली जारा, 650 यूएसपीए, 213 लेवी स्ट्रॉस एंड कंपनी के शर्ट्स के साथ साथ छह सैंपल शटर्स बरामद किए। पुलिस ने फैक्टरी में मौजूद उसके मालिक रोहिणी सेक्टर तीन निवासी 45 साल के राजीव नागपाल को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि आरोपी पर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने बताया कि जल्द मुनाफा कमाने के लिए नामी कंपनी का टैग लगाकर वह नकली शर्ट बेच रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें