फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: एनिमिटेड वीडियो स्कैन कीजिए और अपनी सीट से परेड देखिए... गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पहली बार

Thu, 08 Jan 2026 12:12 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पहली बार ऐसे होगा कि एनिमिटेड वीडियो स्कैन कीजिए और अपनी सीट से परेड देखिए। दिल्ली पुलिस आगंतुओं की सुविधा के लिए छह वीडियो जारी कर रही है।
विज्ञापन
कर्तव्य पथ पर चल रही है गणतंत्र दिवस समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनिमिटेड वीडियो स्कैन कीजिए और गणतंत्र दिवस समारोह-2026 में अपनी सीट तक आसानी से पहुंचिए। ये वीडियो आपको आपकी नदी तक पहुंचने और वापस आने का रास्ता बताएंगे। नदी को लेकर दुविधा में रहने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


दरअसल कर्तव्य पथ पर दोनों ओर जहां मेहमान बैठते हैं उन्हें ब्लॉक में बांटा जाता है। पहले इन्हें एंक्लोजर बोला जाता था अब इन्हें नदियों के नाम पर जाना जाएगा। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार हो रहा है कि कुल 23 एक्लोजर को नाम नदियों के नाम पर रखे गए हैं। दिल्ली पुलिस जो छह एनिमिटेड वीडियो जारी करेगी उसका बार कोड आपके पास पर होगा। 

 इन वीडियो को मंगलवार को पुलिस आयुक्त को दिखाया गया था। पुलिस आयुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर मंगलवार को सभी पुलिस उपायुक्त की बैठक बुलाई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लोगों की सुविधा के लिए ये वीडियो जारी किए जा रहे हैं।  दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने इन वीडियो की काफी तारीफ की है। 
विज्ञापन

बीटिंग रिट्रिट में एंक्लोजर का नाम वाद्य यंत्रों पर होगा : सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इसी तरह बीटिंग रिट्रिट समारोह में एक्लोजरों के नाम क्रमांक में न होकर वाद्य यंत्रों के नाम पर होंगे। यहां पर भी नाम एल्फाबेटिक क्रम में होंगे। जैसे यहां पर एक्लोजर नंबर-1 को बांसुरी की जाएगा। 

 

बार कोड स्कैन करते ही वीडियो खुलेगी 
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टिकट या पास पर बार कोड को स्कैन करते ही एनिमिटेड वीडियो खुलेगी। 
 
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुल छह वीडियो जारी किए है। इनमें एक वीडियो गणतंत्र दिवस समारोह में जाने का, दूसरा गणतंत्र दिवस से वापस आने का। दो पार्क एंड राइड की सुविधा के लिए और दो आने-जाने के बिटिंग रिट्रिंग के लिए जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें