फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक ने की दरिंदगी: युवती को बेहोश कर किया दुष्कर्म, तंग आकर छोड़ी नौकरी, फिर भी धमकी देकर बनाता रहा शिकार

Thu, 16 Feb 2023 10:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

युवती को जब होश आया तो उसने विरोध किया। तब मालिक ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। धमकी के नाम पर कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक फैक्टरी में काम करने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। युवती की शिकायत पर बल्लभगढ़ महिला थाना ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। युवती का आरोप है कि पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। 

विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बल्लभगढ़ स्थित आर्य नगर में एक फैक्टरी में बिलिंग विभाग में नौकरी करती है। नौकरी के करीब एक महीने बाद फैक्टरी मालिक विकास ने उसे खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। विकास ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

युवती को जब होश आया तो उसने विरोध किया। तब मालिक ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। धमकी के नाम पर कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। उसके बाद तंग आकर युवती ने नौकरी छोड़ दी। नौकरी छोड़ने के बाद भी युवती को धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

उसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दी। एसीपी बल्लभगढ़ मुनीष सहगल का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनका कहना है कि युवती द्वारा पुलिस के सुनवाई न करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें