मेरठ रोड इंडस्ट्रीयल एरिया की मैंथा ऑयल बनाने वाली एक फैक्ट्री में रविवार को बॉयलर फट गया। जोरदार धमाका हुआ।
कर्मचारियों में हड़कंप और भगदड़ मच गई। पांच जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
एसएचओ सिहानी गेट अशोक सिसौदिया ने बताया कि फैक्ट्री एक प्राइवेट स्कूल के नजदीक है। फैक्ट्री में मैंथा ऑयल समेत अन्य ऑयल बनाए जाते हैं।
सुबह करीब साढ़े नौ बजे मैंथा ऑयल बनाते हुए अचानक हीट बढ़ जाने की वजह बॉयलर फट गया। वहां काम कर रहे अमित, राजनाथ और अनुज समेत पांच घायल हो गए।
इन्हें संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन भर्ती हैं। एसएचओ ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। जांच की जा रही है।