फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी : प्रवेश साहिब सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
छठ पूजा की तैयारियों के लिए रविवार को जल मंत्री प्रवेश मंत्री ने यमुना सहित दिल्ली के अन्य इलाकों में घाटों का निरीक्षण किया। यहां सफाई, रोशनी, सुरक्षा और पानी की गुणवत्ता का परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है।

मंत्री ने मटीयाला, नजफगढ़, विकासपुरी, नांगलोई, नरेला और यमुना के पल्ला घाट का दौरा किया। पल्ला से उन्होंने यमुना किनारे नौका से वसुदेव घाट सहित कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी तट की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, जल की स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, जिला प्रशासन और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी विभाग 24 घंटे समन्वय में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मंत्री ने कहा, छठ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और प्रकृति का उत्सव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिले। उन्होंने अपने आवास विंडसर प्लेस में भी पूजा घाट की व्यवस्था कराई है, ताकि आसपास के निवासी और बुजुर्ग श्रद्धालु भी आसानी से पूजा कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें