बादशाहपुर थाना क्षेत्र में महिला को नौकरी का झांसा देकर सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक आरोपियों ने फेसबुक के माध्यम से पहले दोस्ती कर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस को मिली शिकायत के बाद बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार की रहने वाली 25 वर्षीय महिला सेक्टर-51 में रहती है। उसके मुताबिक कुछ महीनों पहले पलड़ा गांव निवासी रविंद्र उर्फ सोनू ने फेसबुक के जरिये उससे दोस्ती की।