फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक फ्रेंड ने दिया होश उड़ाने वाला 'गिफ्ट'

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी फेसबुक फ्रैंड ने नोएडा की एक युवती को गिफ्ट में धोखा दिया। यूके से भेजे गए पार्सल को छुड़ाने के नाम पर युवती से 75 हजार रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन


इस धोखाधड़ी में गुड़गांव की फर्जी कूरियर कंपनी और कुछ लोग भी शामिल थे, जिन्होंने फोन पर युवती को अपने जाल में फंसा लिया। सेक्टर-39 थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है।

सेक्टर-134 में रहने वाली एक युवती पिछले पांच सालों से नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। वह मूल रूप से नागालैंड की रहने वाली है।

छह महीने पहले मिला था स्कॉटलैंड फ्रेंड

करीब छह माह पहले उसकी फेसबुक पर पॉल सैमसन से दोस्ती हुई। फेसबुक पर उसका पता स्कॉटलैंड, यूके लिखा हुआ है। फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती फोन पर बातचीत तक जा पहुंची।

कुछ दिनों पहले युवती के पास एक कूरियर कंपनी से फोन आया। फोन करने वाली ने अपना नाम गीतिका बताया। फोन पर युवती को कहा गया कि उनके नाम यूके से पार्सल आया हुआ है।

पार्सल में लैपटॉप, मोबाइल फोन, कपड़े और ज्वेलरी है और इसे छुड़ाने के लिए 24,500 रुपये जमा कराने होंगे। उसे अनित और सुमित नाम के दो एकाउंट नंबर दिए गए।

पार्सल से आया धोखा

युवती ने अपने स्कॉटलैंड के दोस्त से फोन पर बात की तो उसने कहा कि पार्सल उसी ने भेजा है। आश्वस्त होने पर युवती ने दिए गए एकाउंट नंबरों में रुपये जमा करवा दिए।

अगले दिन लड़की को फिर फोन आया कि पार्सल में 50 हजार पाउंड कैश भी है और इसके लिए एंटी मनी लॉन्ड्रिंग सर्टिफिकेट की जरूरत होगी।

कूरियर कंपनी ने इसके लिए 87,000 रुपये की मांग की। युवती ने फिर अपने फेसबुक फ्रैंड से फोन पर बात की। उसने इस बार भी कैश भेजने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

और तब अटक गईं सांसें

जिस पर युवती ने दोबारा 50,000 रुपये बताए गए खातों में जमा करवा दिए। युवती बचे हुए 37,000 रुपए कैश लेकर गुड़गांव में कूरियर कंपनी के दिए हुए पते पर पहुंची।

साइबर सिटी (डीएलएफ) में ऐसी किसी कूरियर कंपनी का ऑफिस नहीं था। कंपनी के फोन नंबर बंद थे। युवती ने परेशान होकर अपने विदेशी मित्र से फोन पर बात की तो उसने बातों में बहलाना शुरू कर दिया।

इसके बाद युवती ने सेक्टर-39 थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें