फेसबुक पर प्यार हुआ, इकरार हुआ और शादी हो गई। लेकिन फेसबुक ही इस जोड़े की लव स्टोरी को तोड़ने का सबब बन गया। युवती का पुराना ब्वॉयफ्रेंड दगाबाज निकला।
शादी का पता चलने पर उसने युवती के पति से एफबी पर दोस्ती की और फिर उसे अपने साथ खींचे गए युवती के अश्लील फोटोग्राफ भेज दिए। अब पति ने उससे तलाक मांगा है।
मामला परिवार परामर्श केंद्र में है।
पुलिस ने बताया कि युवती साहिबाबाद थाना क्षेत्र की है। उसकी शादी इंदिरापुरम रहने वाले युवक से हुई थी। पति प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। फेसबुक पर दोस्ती और प्यार के बाद परिवारवालों की रजामंदी से शादी हुई थी।