केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठे स्पेशल कैटेगरी के छात्रों ने अपने परिणाम से यह साबित कर दिया है कि किसी से पीछे नहीं हैं।
इस श्रेणी शारीरिक रूप से अक्षम छात्र आते हैं। 12वीं के परिणाम में सामान्य तौर पर छात्रों का पास प्रतिशत 82 फीसदी रहा, वहीं स्पेशल कैटेगरी के छात्रों का पास प्रतिशत 85.07 फीसदी रहा। इस कैटेगरी में टॉपर को 98 फीसदी नंबर मिले हैं। इस श्रेणी में कुल 2,125 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
इसमें 2076 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें 1,766 पास हुए हैं। इनमें अकेले दिल्ली से ही 1,002 स्पेशल कैटेगरी के छात्रों ने परीक्षा दी और 843 पास हुए। इस श्रेणी में सबसे ज्यादा नंबर पाने वाले दस छात्रों में दिल्ली के तीन छात्र है, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल है। इनमें खुशबू चटर्जी, नेहमत मोंगिया और लक्ष्य दहिया हैं।
दिल्ली के इन तीनों को ही एक 500 में से 479 नंबर मिले हैं। विधि को हियरिंग की समस्या है। इसी तरह दूसरे नंबर आने वाली अपर्णा को कम दिखाई देता है।