फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखों का खुलेगा अस्पताल, फ्री में होगा इलाज

Sun, 11 Sep 2016 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लुहारली गांव के नजदीक नंगला चमरू में आंखों का अस्पताल खोलने के लिए एनटीपीसी दादरी और आईकेयर नोएडा के बीच समझौता हस्ताक्षर हुआ। इसके तहत एक साल में अस्पताल का निर्माण पूरा कर मरीजों का निशुल्क इलाज दिया जाएगा।
विज्ञापन


एनटीपीसी दादरी ने आसपास के गांवों के लोगों को निशुल्क आंखों के इलाज की सुविधा देने की पहल की है। उन्होंने अस्पताल के संचालन के लिए शनिवार को ईश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट के साथ समझौता किया।

हस्ताक्षर के दौरान एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक आरके श्रीवास्तव और ईश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट की फाउंडर ट्रस्टी डा. सुशील चौधरी मौजूद रहीं। अस्पताल के निर्माण एवं उपकरणों की खरीद के लिए 94.32 लाख का आर्थिक सहयोग एनटीपीसी देगी।
विज्ञापन


अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए अगले सप्ताह भूमि पूजन किया जाएगा। इस मौके पर एनटीपीसी दादरी के समूह महाप्रबंधक देबाशीष सरकार, आरहरि कुमार, कन्हैया लाल, पंकज सक्सैना, विरेंद्र सिंह,सुशीला जोशी, तृप्ति समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें