फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना याह्या ने मुसलमानों का किया आह्वान, बकरीद पर न करें गाय की कुर्बानी

Sun, 11 Sep 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में मुसलमानों की सबसे बड़ी संस्था जमीयत-ए-उलेमा हिंद के पदाधिकारियों ने बीफ मामले को लेकर शनिवार को पुन्हाना में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। इस मौके पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के अध्यक्ष मौलाना याह्या तिरवाडा सहित जमीयत के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मौलाना याहया तिरवाडा ने बकरीद के मौके पर गाय की कुर्बानी न करने का मुसलमानों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की भावनाओं की कद्र करते हुए उन्होंने 2013-14 में गो हत्या के खिलाफ एक अभियान चलाया था।
विज्ञापन


जिसमें हथीन, सिंगार पुन्हाना आदि इलाकों में पंचायत कर संदेश दिया था वहीं उन्होंने मेवात जिला में करीब एक लाख रुपये की लागत से होर्डिंग लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें