फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गैंगस्टर काला जठेड़ी के नाम पर मांगी तीन करोड़ की रंगदारी, दिल्ली के कारोबारी को अमेरिका से कराया कॉल

Wed, 10 Jun 2026 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दो व्यवसायी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने एक कारोबारी से गैंगस्टर काला जठेड़ी गैंग के बदमाश बनकर तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में दो व्यवसायियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के यमुनानगर निवासी साहिल गर्ग और राजन कालरा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मेडिकल उपकरणों का कारोबार करने वाले आरोपी साहिल ने पैसों के लेन-देन के विवाद में दोस्त राजन कालरा और अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले उसके भाई की मदद से वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने अमेरिका से काला जठेड़ी के नाम से धमकी भरे कॉल करवाए और वॉयस मैसेज भिजवाया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि राणा प्रताप रोड इलाके में रहने वाले रोहित जैन ने आदर्श नगर थाने में अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबरों से रंगदारी के लिए धमकी भरे कॉल आने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को हरियाणा के काला जठेड़ी गैंग का बदमाश बताया और व्यवसायी साहिल गर्ग का कथित बकाया पैसा वसूलने की बात कही। 
विज्ञापन


धमकी देने वाले ने यह भी दावा किया कि रकम की वसूली के लिए उसने साहिल गर्ग से 50 लाख की टोकन राशि ले रखी है। उसने चेतावनी दी कि रुपये का भुगतान नहीं करने पर उसकी हत्या कर दी जाएगी।  आदर्श नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि रोहित की बवाना के सेक्टर-5 में प्लास्टिक ग्लू टेप बनाने की फैक्टरी है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनका हरियाणा के यमुनानगर निवासी साहिल गर्ग के साथ व्यावसायिक विवाद चल रहा था। पूर्व में साहिल गर्ग ने उसके खिलाफ आदर्श नगर में कथित धोखाधड़ी और 2.95 करोड़ का भुगतान न करने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई थी।

अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर का उपयोग : पुलिस टीम ने जांच के दौरान पाया कि शिकायतकर्ता को धमकाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय तथा एक भारतीय मोबाइल नंबर का उपयोग किया जा रहा था। पुलिस ने नामजद आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, जिसमें पता चला कि आरोपी हरियाणा के करनाल, जगाधरी, यमुनानगर एवं चंडीगढ़ में लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। पुलिस नेआरोपी राजन कालरा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने साहिल गर्ग को भी गिरफ्तार कर लिया। 

अमेरिका से भिजवाए धमकी भरे मैसेज
जांच में पता चला कि राजन कालरा का भाई अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता है। आरोपी साहिल और राजन ने कारोबारी से पैसे निकालने के लिए साजिश रची। उसके बाद उन लोगों ने खुद को काला जठेड़ी गैंग का बदमाश बनकर वॉयस मैसेज तैयार किया। फिर इन लोगों ने वॉयस मैसेज को राजन के भाई को भेजा। फिर उसके नंबर के जरिये उस मैसेज को कारोबारी को भेजा। विदेश में बैठा गैंगस्टर उसे धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें