फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले गुब्बारे उड़ाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जाहिर की अपनी नाराजगी

Sun, 04 Mar 2018 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कालकाजी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित प्रदर्शन में नाराज कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे उड़ाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदशर्नकारियों ने केंद्र की मोदी और केजरीवाल सरकार का पुतला भी फूंका।

विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायक सुभाष चोपड़ा ने कहा कि मोदी और केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। महंगाई से लोग त्रस्त हैं तो युवा बेरोजगारी के शिकार हैं। व्यापारियों पर सीलिंग की तलवार लटक रही है। मोदी और केजरीवाल सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में व्यस्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें