फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खुला बिजली बॉक्स बना हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विहार में स्ट्रीट लाइट की खुली वायरिंग से राहगीरों और बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा, आरडब्ल्यूए ने जताई चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। प्रेम विहार में स्ट्रीट लाइट की वायरिंग का खुला बॉक्स लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। सड़क किनारे लगे इस बॉक्स का ढक्कन खुला होने से बिजली की तारें बाहर दिखाई दे रही हैं। इससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों और बच्चों के साथ कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


प्रेम विहार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नयन सिंह परिहार ने बताया कि बॉक्स की ऊंचाई और खुली वायरिंग के कारण बच्चों के करंट की चपेट में आने की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में अनजाने में खुली तारों को छूने से बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर बिजली का बॉक्स खुला होने के बावजूद संबंधित विभाग ने इसे सुरक्षित करने की पहल नहीं की है। किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय विभाग को तत्काल बॉक्स का ढक्कन बंद कराकर तारों को सुरक्षित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें