फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपोर्ट कंपनियों को ब्रेग्जिट से लगा बड़ा झटका, यूरोप पहुंचे परेशान उद्यमी

Sun, 26 Jun 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
ब्रेग्जिट का असर
विज्ञापन
ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से बाहर होने (ब्रेग्जिट) के बाद नोएडा के उद्यमी परेशान हो गए हैं। पाउंड के नीचे गिरने के पहले दिन ही एक्सपोर्ट कंपनियों को तगड़ा झटका लगा था। 
विज्ञापन


उसके बाद कई उद्यमी अपने कॉन्ट्रैक्ट की चिंता को लेकर यूरोप गए हैं। जहां पर पाउंड में आई गिरावट पर कॉन्ट्रैक्ट का रेट बढ़ाने की बात कर सकते हैं। हालांकि कई उद्यमी अभी मार्केट स्टेबल होने का इंतजार कर रहे हैं।

ब्रिटेन के अलग होने के बाद सबसे ज्यादा प्रभाव एक्सपोर्ट कंपनियों को पड़ा है। इस वजह से उद्यमी परेशान हो गए हैं। इस फैसले के पहले दिन ही पाउंड के गिरने से लाखों रुपये का झटका लगा था। 
विज्ञापन


उसके बाद उद्यमी यूरोप चले गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट के पदाधिकारी इस खबर के बाद से ही यूरोप गए हैं। इसके अलावा भी कई उद्यमी यूरोप चले गए हैं।
विज्ञापन

उद्यमी यूरोप में कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कर सकते हैं बात

नोएडा ऐपरल एक्सपोर्ट कलस्टर और उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष ललित ठुकराल ने बताया कि इससे एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों पर प्रभाव पड़ा है। 

लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उद्यमी को कुछ दिनों इंतजार करना चाहिए। ताकि मार्केट स्टेबल हो जाए। जो उद्यमी अभी गए हैं वो कॉन्ट्रैक्ट को लेकर ही बात कर सकते हैं गारमेंट्स उद्यमी राजीव मेहता ने बताया कि यूरोपीय यूनियन की तरफ से भारत की गारमेंट इंडस्ट्री को स्पेशल स्टेट्स मिलना था।

लेकिन ब्रिटेन के अलग होने से अब वो पता नहीं कब होगा। करेंसी पर भी बहुत प्रभाव पड़ा है। इसको स्टेबल होने में 2 से 3 साल लग जाएंगे। उनके लिए एक्सपोर्ट करना महंगा हो जाएगा। इससे हमारे व्यापार पर भी प्रभाव पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें