फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में हुआ धमाका, यात्रियों का सामान जलकर खाक

Wed, 16 Dec 2015 04:24 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह दिल्ली से आगरा जा रही बस में अचानक तेज धमाका हुआ। इसके बाद बस में आग लग गई। चालक न बीच सड़क पर ही बस रोक दी।
विज्ञापन


चीख पुकार के बीच यात्री बस से उतरे। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। नोएडा डिपो की सीएनजी बस संख्या यूपी 14 बीपी 9684 दिल्ली से आगरा जा रही थीं।

बस में 40 सवारियां थी। एक्सप्रेस वे पर बस तेज रफतार में दौड़ रही थी। जानकारी के मुताबिक मथुरा के पास अचानक बस में आग की लपटें उठती दिखाई दी।
Trending Videos
विज्ञापन

यात्रियों का सामान जलकर खाक

इससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। यात्री दहशत में आ गए। चालक ने बीच सड़क पर बस रोक दी। जान बचाने के लिए यात्री बस से नीचे भागे।

जब तक कोई कुछ समझ पाता बस में लगे सीएनजी के एक सिलेंडर में धमाका हो गया। देखते ही देखते बस पूरी तरह आग में घिर गई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई है।

बस के साथ यात्रियों को पूरा सामान जल गया है। आग की सूचना पर यमुना एक्सप्रेस वे की कई गाडि़यां और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें