फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने क्रिसमस और नए साल के मौके पर रची जा रही हमले की साजिश करने वाले दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इन दोनों को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों संदिग्ध आतंकी यूपी के संभल जिले के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों आतंकी अलकायदा के भारतीय शाखा से संबंद्ध हैं। इनमें से एक का नाम आसिफ है। पुलिस आज इस गिरफ्तारी के बारे में प्रेस कांफ्रेंस करने वाली है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भी गए थे स‌ंदिग्ध आतंकी

क्रिसमस और नए साल के आने के मद्देनजर इन दिनों दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीमें यूपी में अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक ये दोनों संदिग्ध काफी वक्त से पुलिस के रडार पर थे और खबर है कि दो साल पहले वो पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग के लिए चले गए थे।

गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस ने लश्कर के दो संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ केस दर्ज किया था जो पीओके से घुसपैठ कर दिल्ली आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें