फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर में आग लगी, पांच झुलसे

Thu, 16 Oct 2014 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में अलग-अलग जगहों पर गैस सिलेंडर में आग लगने से पांच लोग झुलस गए। पहली घटना क्रेशर जोन में तो दूसरी हरि विहार में हुई। दोनों घटनाओं की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन


धौज के पास क्रेशर नंबर-98 पिछले कुछ समय से बंद पड़ा हुआ है। इसमें इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल निवासी युसुफ, राणा और सादिकुल गैस सिलेंडर की मदद से लोहे की शीट काट रहे थे।

इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में आकर तीनों झुलस गए । मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने तीनों बीके अस्पताल में दालिख कराया। मजदूर राणा की हालत गंभीर होने के कारण वहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में हरि विहार में रसोई गैस का सिलेंडर लीक हो गया। वहां सतबीर और उसकी पत्नी कृष्णा अपने घर पर थे। सुबह कृष्णा खाना बनाने के लिए किचन में गई।

जैसे ही उसने लाइटर से गैस जलाई तो आग लग गई। आग ने कृष्णा को अपनी चपेट में ले लिया। कृष्णा को बचाने के लिए जब सतबीर पहुंचा तो वह भी झुलस गया।

पड़ोसियों ने आकर दोनों को वहां से निकाला। दोनों को बीके अस्पताल लाया गया है। वहां कृष्णा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें