फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बड़ा हादसा: रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद धमाका, इमारत की छत गिरी; छह घायल

Sun, 08 Dec 2024 06:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घायलों की पहचान 40 साल के राजू, उसकी 35 साल की पत्नी राजेश्वरी, 18 साल का बेटा राहुल, 15 साल की बेटी मोहिनी, 5 साल वर्षा व तीन साल की माही के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
दिल्ली में एलपीजी ब्लास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के शनि बाजार इलाके में रविवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव होने के बाद धमाका हो गया। धमाके में दो मंजिला इमारत की गाटर वाली छत गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चोट लगने के साथ साथ सभी झुलस गए हैं। घायलों को पास के राजा हरिशचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

घायलों की पहचान 40 साल के राजू, उसकी 35 साल की पत्नी राजेश्वरी, 18 साल का बेटा राहुल, 15 साल की बेटी मोहिनी, 5 साल वर्षा व तीन साल की माही के रूप में हुई है। सभी नरेला के शनि बाजार स्थित पंजाबी कॉलोनी में रहते थे। राजू मजदूरी करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह 7.53 बजे पुलिस को पंजाबी कालोनी के एक मकान में सिलिंडर धमाका की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि राजू के दो मंजिला मकान में धमाका हुआ है। धमाके की वजह से गाटर वाली छत गिर गई। जिससे राजू समेत परिवार के छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से कुछ साक्ष्य हासिल किए। जांच के दौरान पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की। जिसमें उनलोगों ने बताया कि राजू का परिवार घटना के समय खाना बनाने के लिए जैसे ही माचिस जलाया कि अचानक तेज धमाका हो गया और छत गिर गई। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को मौके से एक सिलिंडर सही सलामत हालत में मिला है। पुलिस को आशंका है कि धमाका सिलिंडर में रिसाव होने की वजह से हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजू 52 फीसदी झुलस गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं उसकी पत्नी राजेश्वरी 45, बेटा राहुल 45 फीसदी, बेटी मोहिनी 50 फीसदी, माही आठ फीसदी और वर्षा छह फीसदी झुलस गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें