फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब मिलेगी जहरीली वायु से मुक्ति?: बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, AQI 300 पार; अगले तीन दिन रहेंगे भारी

Sun, 08 Dec 2024 06:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार शादीपुर व आनंद विहार समेत 23 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, 12 इलाकों की हवा खराब और एक इलाके में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की गति कम होने व दिशा बदलने से आबोहवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। ऐसे में लोगों को कई दिनों से मिल रही प्रदूषित हवा से राहत अब खत्म हो गई है। रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी में हैं। इसमें शनिवार की तुलना में 69 वायु सूचकांक की वृद्धि हुई। ऐसे में लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी होनी शुरू हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि कमोबेश वायु गुणवत्ता की स्थिति बुधवार तक यही रहेगी। लोगों को कुछ दिनों तक जहरीली हवा से छुटकारा नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार शादीपुर व आनंद विहार समेत 23 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, 12 इलाकों की हवा खराब और एक इलाके में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा। रविवार को हवा 12 किलोमीटर प्रतिघंटे गति से दक्षिण-पूर्व दिशा से चली। सोमवार को हवा पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा से चलेगी। ऐसे में हवा की चाल 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है। वहीं, मंगलवार को हवा 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। वहीं, बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। ऐसे में हवा की चाल

14 किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी। इसके अलावा एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 146 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। साथ ही, ग्रेटर नोएडा में 236, गुरुग्राम में 232, गाजियाबाद में 233 और नोएडा में 228 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन

इन इलाकों में इतना रहा एक्यूआई
-शादीपुर---------383
-नेहरू नगर-------377
-आनंद विहार------376
-मुंडका----------375
-वजीरपुर---------374
-रोहिणी----------372
-बवाना----------368
-जहांगीरपुरी-------356
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें