फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी न छुड़ाए पसीना, तो हो जाएं सतर्क: कहीं आपको लू तो नहीं लग गई, यह लक्षण दिखे तो तुरंत करें ये काम

Mon, 20 May 2024 10:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिसिन विभाग के निदेशक प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरी ने कहा कि पसीना शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। यदि धूप में रहने के बाद भी यह क्रिया प्रभावित होती तो सतर्क हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
पसीना न बहे तो हो जाएं सावधान - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। इस भीषण गर्मी में भी यदि घर या बाहर कांख समेत पूरा शरीर पसीने से लथपथ नहीं हो रहा है या बार-बार गला सूखने की शिकायत नहीं तो यह लू लगने का लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में तुरत सतर्क होने की जरूरत है। तत्काल इस मामलों में चिकित्सकों से परामर्श लेनी चाहिए। अनदेखी लोगों पर भारी पड़ सकती है। यहां तक कि चलते-चलते चक्कर खाकर बेहोश होने का भी खतरा रहता है। हीट स्ट्रोक की सूरत में मौत की आशंका भी बनी रहती है।

विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य तौर पर शरीर के अंदर का तापमान अमूमन 37 डिग्री सेल्सियस रहता है। बाहर का तापमान इसके आसपास होने पर कोई दिक्कत नहीं होती। लेकिन अगर तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाता है और इंसान इसके संपर्क में रहता है तो शरीर से, खासतौर पर कांख से अत्यधिक पसीना निकलता है। इससे शरीर अपने अंदर और बाहर के तापमान तालमेल बिठा लेती है। लेकिन इस वक्त कई मामलों में देखा जा रहा है कि लोगों को तेज धूप में या बाहर रहने पर भी पसीना नहीं निकलता। यह लू लगने के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लोगों को विशेष ध्यान देना चाहिए।

इन दिनों दिल्ली-एनसीआर का तापमान 44 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। यह शरीर की रचना विज्ञान से करीब 17 डिग्री अधिक है। ऐसे तापमान में खुले में या धूप में रहने से शरीर को नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बाहर न निकलने की सलाह दी है।

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिसिन विभाग के निदेशक प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरी ने कहा कि पसीना शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। यदि धूप में रहने के बाद भी यह क्रिया प्रभावित होती तो सतर्क हो जाना चाहिए। इन दिनों ऐसे कई मरीज आ रहे हैं जिनमें ऐसे लक्षण दिख रहे हैं। ऐसे मरीजों को अत्यधिक कमजोरी, थकान, सिर में दर्द, आंखें लाल व दूसरे लक्षण दिख सकते हैं। 

वहीं लोकनायक अस्पताल की आपातकालीन विभाग की प्रमुख डॉ. रितू सक्सेना ने कहा कि इस दिनों लू से पीड़ित होकर बढ़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में उल्टी, चक्कर आना, बेहोश होना, अत्यधिक कमजोर होना सहित अन्य शिकायत आ रही है। इन मरीजों को तुरंत उपचार दिया जाता है।
विज्ञापन

यह दिखे लक्षण तो हा जाएं सतर्क
- पसीना न निकलना, विशेष रूप से काख से
- पीले रंग का पेशाब आना
- जीभ सुखना
- चक्कर आना
- उल्टी आना
- कमजोरी लगना
- आंखें लाल होना
- सिर दर्द होना

क्या करें
- खूब पानी पीएं
- चीनी-नमक का घोल लें
- धूप से बचे
- पीक ऑवर में घर से बाहर न जाए
- बाहर का खाना न खाए
- हल्के रंग के कपड़े पहने
- सिर व चेहरे को ढके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें