फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शहर की रफ्तार पर गड्ढों का ब्रेक, आवागमन और व्यापार दोनों प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
-यमुना विहार से भजनपुरा तक मुख्य मार्ग और सर्विस रोड बदहाल, खोदाई के बाद कई हिस्से अधूरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली में यमुना विहार से भजनपुरा तक वजीराबाद रोड की बदहाल स्थिति से वाहन चालक और राहगीर परेशान हैं। मुख्य मार्ग के साथ सर्विस रोड पर भी जगह-जगह सड़क की परत उखड़ गई है और गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सीवर लाइन समेत अन्य कार्यों के लिए की गई खोदाई के बाद कई हिस्सों को ठीक से समतल नहीं किया गया है। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। रोजाना पीक आवर में वाहनों की रफ्तार धीमी होने से जाम की स्थिति बन रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों को गड्ढों से बचने के लिए बार-बार लेन बदलनी पड़ती है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और व्यस्त समय में जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों का आरोप है कि सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन


व्यवसाय भी हो रहा प्रभावित

-वजीराबाद रोड की बदहाल स्थिति का असर आसपास के बाजारों के कारोबार पर भी पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदार विवेक कुमार ने बताया कि सड़क खराब होने और लगातार जाम लगने के कारण ग्राहक बाजार तक आने से बच रहे हैं। दुकानदारों का दावा है कि पिछले तीन माह से ग्राहकों की संख्या में कमी आई है।

व्यस्त समय में वाहनों की लंबी कतार लगने से दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई बार ग्राहक जाम देखकर दूसरे बाजारों का रुख कर लेते हैं। दुकानदारों का कहना है कि सड़क की स्थिति सुधरने से यातायात के साथ कारोबार को भी राहत मिलेगी।
-

खराब सड़क के कारण आसपास के बाजार में भी ग्राहकों की संख्या कम हुई है। सड़क की जल्द मरम्मत कर समस्या का समाधान होना चाहिए।-विकास यादव, स्थानीय दुकानदार

लंबे समय से सड़क बदहाल है। जगह-जगह खोदाई और अधूरी मरम्मत से लोग परेशान हैं। बारिश में जलभराव और जाम की समस्या और बढ़ जाती है। समस्या का जल्द और स्थायी समाधान होना चाहिए।-करन सोनी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

वजीराबाद मार्ग पर सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है। एक चरण पूरा हो चुका है। जल्द ही अगले चरण का काम शुरू कराकर सड़क की समस्या का समाधान कराया जाएगा।- जितेंद्र महाजन, चेयरमैन, उत्तर-पूर्वी जिला विकास समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें